मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग भगाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित को कनखल पुलिस ने मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दरअसल, चार दिन पूर्व दारानगर गंज पोस्ट नियामतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिडकुल हरिद्वार ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से जाने के संबंध में तहरीर देकर उसके अपहरण की आशंका जताई थी। थानाध्यक्ष कनखल ने पुलिस टीम गठित कर अपहृता की बरामदगी के लिए अलग-अलग जगह दबिश दी। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया किंतु आरोपित पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया था।अपहृता से की गई पूछताछ में आरोपित गौरव जाटव पुत्र प्रताप जाटव निवासी ग्राम पीपलसाना थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश में आया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए आखिरकार मंगलवार काे आरोपित गौरव जाटव को बैरागी कैंप बजरीवाला हरिद्वार से हिरासत में ले लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें