मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

लैंड जिहाद को बढ़ावा देने वाले अपने आप को बता रहे सनातनी: पुष्कर सिंह धामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
लैंड जिहाद को बढ़ावा देने वाले अपने आप को बता रहे सनातनी: पुष्कर सिंह धामी

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ बातें करती है, जबकि भाजपा धरातल पर कार्य करती है। लैंड जिहाद को बढ़ावा देने वाले अब अपने आपको सनातनी बता रहे हैं। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से जीत हो रही है। कांग्रेस को पहले से ही अपनी हार का डर सताने लग गया है। उन्होंने क्षेत्र की पूर्व दिवगंत विधायक शैलारानी रावत के सपनों को धरातल पर उतारने वादा किया। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को भाजपा के चन्द्रापुरी के स्यालसौड में आयोजित अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में अनुसूचित जाति के वोटरों को लुभाने के लिए किया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी के अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, रेखा आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के गढ़वाल मण्डल के अनूसूचित जाति के चारों विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को जिताने के लिए हुंकार भरी। सभा में मुख्यमंत्री धामी ने जय भीम का नारा देने व पूर्व विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि देतेे हुए कहा कि उनकी सरकार शैलारानी के सपनों को धरातल पर उतारने का काम करेगी। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पिछड़ों एवं अनूसूचित जाति जनजाति के समाज को आगे बढ़ाने के लिए बजट बढ़ाया। उनका आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से आने बढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने केदारनाथ विधानसभाक्षेत्र में अनुसूचित बस्ती में किए जा रहे सौ से अधिक विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में त्वरित कार्यवाही नहीं की, जिससे न केवल मृतकों की संख्या बढ़ी, बल्कि राज्य को भी भारी नुकसान भी झेलना पड़ा। वर्ष 2014 में केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार केदारनाथ में दो हजार करोड़ से अधिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने केदारनाथ की सौगंध खाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया है। कांग्रेस मेरे द्वारा दिल्ली में केदारनाथ धाम बनाने और यात्रा को लेकर झूठ फैला रही है। कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है इसलिए लोगों की भावना के साथ खेल रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आई भीषण आपदा से प्रभावितों को मदद देने में हमने कोई कौर कसर नहीं छोड़ी। मैंने स्वयं मंत्रियों के साथ कार्य कर 24 घंटे के अन्दर सोलह हजार से अधिक यात्रियों का तत्काल रेस्क्यू करवाया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पांच सौ एकड़ जमीन को हमने अतिक्रमण से मुक्त कराया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लैंड जिहाद को बढ़ावा देने वाले आज अपने आप को सनातनी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने वर्ष 2015 में मुम्बई के बसई में बद्रीनाथ मन्दिर बनवाया वो हमें अपने जैसा बता रहे हैं। जबकि हमने चार धाम के मन्दिर न बन पाए, इसके लिए कानून बनाया। धामी ने कहा कि हमने बाबा साहेब के सपनों को धरातल पर उतारने के लिए समान नागरिकता कानून व सशक्त नकल विरोधी कानून बनाया और जल्द ही सशक्त भू कानून भी बना रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने और भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें