मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

डीसी ने दो अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का दिया आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़,

। रामगढ़ डीसी चंदन कुमार लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके

से संपन्न करने के लिए लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे

हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है। साथ

ही ऐसे कई अपराधी हैं, जिन्हें हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया

जा चुका है। रविवार को उन्होंने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर दो

और अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया गया है।

इनमें पतरातू प्रखंड के सांकुल गांव निवासी विक्की सिंह और पतरातु बस्ती

निवासी गुलशन कुमार शामिल हैं।

जेल से छूटकर रंगदारी के लिए दे रहे थे धमकी

डीसी

ने कहा कि अपराधी जेल से छूटकर आने पर अपने घर पर न रहकर बाहर से ही

व्यावसायियों एवं ठेकेदारों से रंगदारी की मांग करते हैं। विभिन्न स्रोतों

से खबर भिजवाकर या खुद जाकर अपने प्रभाव क्षेत्र के ठेकेदारों

व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों तथा सीसीएल के पदाधिकारी/ कर्मियों को लेवि के

लिए भयभीत करने का कार्य करते हैं। वाद के गवाहों व वादी को डराने धमकाने

की संभावना एवं अपराधी की गतिविधियों पर प्रतिदिन निगरानी रखने की आवश्यकता

से को देखते हुए आदेश जारी किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें