मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रभारी मीर ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के झारखंड में सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक के माध्यम से प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने राज्य की जनता को विशेष कर धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने जिस तरह न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली यात्रा को अपना अपार समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि रांची की जनसभा से राहुल ने शंखनाद कर कह दिया है कि एचईसी के ऊपर अडानी का ठप्पा नही लगने देंगे और इसे किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे। झारखंड के आदिवासी समुदाय को सरना धर्म कोड आवंटन दिलाने के लिए कांग्रेस की स्पष्ट नीति का खुलासा करते हुए कोड दिलाने की भी बात की है।

मीर ने कहा कि यात्रा झारखंड में ऐसे समय में प्रवेश कर रही थी जिस समय पूरे झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल का माहौल था। केंद्रीय एजेंसियों के इशारे पर झारखंड में सरकार को अपदस्थ करने का पूरा माहौल तैयार किया जा रहा था। लेकिन कांग्रेस एवं महागठबंधन कार्यकर्ताओं के धैर्य और संयम का परिचय देते हुए न्याय के हक के लिए लड़ रहे हैं। राहुल की यात्रा को झारखंड में शानदार सफलता दिलाई। न्याय यात्रा के जरिए झारखंड की जनता की मूल समस्याओं को राष्ट्रीय फलक पर उठाया गया और हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस नेतृत्व सतत प्रयत्नशील रहेगा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत न्याय यात्रा ने सफल मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक पाकुड़ से लेकर सिमडेगा तक कार्यकर्ता एवं जनता में स्वः स्फूर्त जोश था। न्याय के पांच स्तंभों सामाजिक न्याय,महिला न्याय ,भागीदारी न्याय ,किसान न्याय को लेकर जारी न्याय यात्रा अनवरत जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें