मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:32 · नई दिल्ली संस्करण

गांजा के साथ एक हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । शहर के आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आरोपियों को हिरासत. में किया गया है । नामकुम थाना क्षेत्र के 3 साल से फरार चल रहे प्रकाश चौधरी को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । प्रकाश चौधरी 2017 में 41 लाख मोबाइल लूट कांड के आरोप में नामकुम थाना में मामला दर्ज कराया हुआ था । इस घटना के बाद से प्रकाश चौधरी लगातार फरार चल रहा था । पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौधरी नामकुम आया हुआ है। उसे गुरुवार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह दिवाली के मौके पर अपने घर आया हुआ था। वही लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा खादगढ़ा बस स्टैंड से एक युवक को हिरासत में लिया गया है । पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के सासाराम जिला से रांची आ रही बस में एक युवक है जो गांजा का सप्लाई करता है। इसकी सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पहुंचकर उस युवक को हिरासत मेें लिया गया । थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि युवक के पहचान उज्जवल पासवान के रूप में हुई है और उसके पास से गांजा बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ,कि वह गांजा का सप्लाई कब से कर रहा है और रांची में कहां-कहां सप्लाई करता है। वही लालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर चौक के पास से दो युवकों को हथियार के साथ पुलिस ने पकड़ा है । पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों युवक जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दे चुके हैं ।हालांकि पुलिस इस पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें