मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर, कैथल में सड़कों पर फैला कचरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर, कैथल में सड़कों पर फैला कचरा

कैथल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंचने के साथ शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। छह अगस्त से जारी हड़ताल को कर्मचारियों ने अब 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। सफाई व्यवस्था ठप होने से शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर जमा हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। दो दिन से कचरा उठान नहीं होने के कारण शहर में करीब 400 टन कचरा जमा होने का अनुमान है।

शनिवार को स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए निकले वाहनों को सफाई कर्मचारियों ने कई स्थानों पर रोक दिया। माता गेट, पिहोवा चौक, कमेटी चौक और अंबाला रोड समेत अन्य स्थानों पर कर्मचारियों ने कचरा उठान का विरोध किया। कुछ जगहों पर कचरे से भरी गाड़ियों को रोककर सड़क पर ही कचरा बिखेर दिया गया।

इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बदबू के कारण लोग मुंह पर कपड़ा रखकर गुजरते नजर आए।शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों के अलावा खाली प्लॉटों में भी कचरा जमा होने लगा है। कचरे के ढेरों में आवारा पशु और कुत्ते मुंह मार रहे हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।

शहर में प्रतिदिन करीब 100 से 120 टन कचरा निकलता है। ऐसे में लगातार उठान नहीं होने से समस्या तेजी से बढ़ रही है।माता गेट, पिहोवा चौक, अंबाला रोड, पटियाला रोड, खनौरी बाइपास, करनाल रोड, चंदाना गेट, पुराना बस अड्डा, ढांड रोड, अर्जुन नगर, माडल टाउन, जींद रोड, सेक्टर-21, कुतुबपुर रेलवे फाटक रोड, राम नगर, कबूतर चौक सब्जी मंडी रोड और रेलवे गेट के आसपास कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं।हड़ताल का असर केवल सफाई व्यवस्था तक सीमित नहीं है।

नगर परिषद कार्यालय में भी पिछले करीब 16 दिनों से कामकाज प्रभावित है। विभिन्न प्रमाण पत्रों और नगर परिषद से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 1300 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 1200 डोमिसाइल और 400 विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र लंबित हैं। विकास कार्यों से जुड़े काम भी प्रभावित हुए हैं।सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर नगर परिषद के अलावा सीवन, कलायत, गुहला-चीका, पूंडरी और राजौंद की नगर पालिकाओं में भी देखने को मिल रहा है।

जिला पालिका आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि कचरा उठान को लेकर संबंधित एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया है। उच्च स्तर से आदेश मिलने के बाद उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें