मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: पुलिस ने अवैध हथियार सहित युवक को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर: पुलिस ने अवैध हथियार सहित युवक को गिरफ्तार किया

यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस की अपराध शाखा-2 ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। शाखा प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि पाबनी खुर्द क्षेत्र के आसपास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जीवित कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान गांव बाल छप्पर निवासी मनोज कुमार पुत्र मदन लाल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।प्रभारी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में था और किस उद्देश्य से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें