मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: अवैध खनन में लगे सात वाहन जब्त, लाखों का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर: अवैध खनन में लगे सात वाहन जब्त, लाखों का जुर्माना

यमुनानगर। यमुनानगर जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त प्रीति के निर्देशों पर खनन विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य स्तर पर भी इस विषय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और विभागीय गतिविधियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। अवैध खनन को रोकने के लिए संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत रोका जा सके। एसडीएम विश्वनाथ ने शनिवार को बताया कि अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन को लेकर जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में खनन विभाग के साथ पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें भी सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।उन्होंने जानकारी दी कि 17 से 20 मार्च के बीच संयुक्त कार्रवाई में सात वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर रॉयल्टी, खनिज मूल्य, जुर्माना और पर्यावरण क्षतिपूर्ति मिलाकर 23 लाख 45 हजार रुपये का दंड लगाया गया है। साथ ही दो अलग-अलग मामलों में मुकदमें भी दर्ज किए गए हैं। सहायक खनन अभियंता डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि फील्ड में लगातार निरीक्षण और चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सहयोग से कार्रवाई को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें