मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों की अब नहीं होगी सुपुर्दगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों की अब नहीं होगी सुपुर्दगी

पानीपत। पानीपत के उपायुक्त डॉ. वीरेंद कुमार दहिया ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी (खनन) की बैठक जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध खनन में प्रयुक्त किसी भी वाहन को अब सुपरदारी पर रिहा न करे। गुरुवार को उपायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कहीं भी लापरवाही या मिलीभगत पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने पुलिस, खनन, परिवहन और अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।बैठक में जिला खनन अधिकारी विनय शर्मा ने बताया गया कि दो माह के भीतर 27 वाहनों को अवैध खनन,परिवहन में जब्त किया गया, जिन पर छह लाख उनसठ हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं अवैध उत्खनन के मामलों में ग्यारह लाख दस हजार चार सौ चौंसठ रुपए का जुर्माना वसूला गया तथा सात एफआईआर दर्ज की गईं। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार एसडीएम समालखा अमित कुमार एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें