मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

महेंद्रगढ़ में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से पांच पेटी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महेंद्रगढ़ में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से पांच पेटी बरामद

पुलिस ने गांव कोका में कार्रवाई कर देसी और अंग्रेजी शराब पकड़ी, कार भी जब्त

नारनाैल। थाना सदर कनीना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव कोका निवासी एक व्यक्ति को पांच पेटी देसी और अंग्रेजी शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की आल्टो कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव कोका निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।

डीएसपी डॉ. कविता ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम को अवैध शराब के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव कोका पहुंची। पुलिस को बताए गए स्थान पर एक सफेद रंग की आल्टो कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटियां रखी हुई मिलीं।

पुलिस के अनुसार, कार से कुल पांच पेटी शराब बरामद हुई। इनमें एक पेटी में देसी शराब के 48 पव्वे मिले। इसके अलावा तीन पेटियों में देसी शराब की 36 बोतलें बरामद की गईं। एक अन्य पेटी में अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें मिलीं। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार उसके सैंपल भी लिए।

पुलिस ने शराब की पेटियों और आल्टो कार को नियमानुसार जब्त कर लिया है। इसके बाद आरोपी प्रदीप के खिलाफ थाना सदर कनीना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें