मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के गिरिडीह में बंदूक बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई, छह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के गिरिडीह में बंदूक बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई, छह गिरफ्तार

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के मंडरडीह गांव में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

टीम ने मौके से हथियार बनाने वाले छह कारीगरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से बड़ी संख्या में तैयार और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं।

इनमें देशी कट्टे, रिवॉल्वर, पिस्टल के पार्ट्स और कई तरह के हथियारों के बैरल एवं कैलिबर सामग्री शामिल हैं।

टीम को मौके से कई मशीनें भी मिली हैं, जिनका उपयोग हथियार निर्माण में किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि यह फैक्ट्री संगठित तरीके से बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का उत्पादन कर रही थी।

अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह अवैध इकाई काफी समय से इलाके में सक्रिय थी और तैयार हथियारों की सप्लाई झारखंड के कई जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार में भी की जा रही थी।

पुलिस को संदेह है कि इस नेटवर्क के तार आपराधिक गिरोहों और अंतरराज्यीय सप्लायर्स से भी जुड़े हो सकते हैं।

गिरफ्तार किए गए सभी छह कारीगर हथियार निर्माण में दक्ष बताए जा रहे हैं। संभावना जताई गई है कि इनके साथ काम करने वाले और भी लोग हैं, जो सप्लाई और फंडिंग के स्तर पर जुड़े हुए हैं। टीम अब इन सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री का संचालन अत्यंत गुप्त तरीके से किया जा रहा था।

फैक्ट्री ग्रामीण इलाके की एक बंद पड़ी संरचना में स्थापित की गई थी ताकि किसी को भी इसकी गतिविधियों का अंदाजा न लगे। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद इस नेटवर्क की पूरी श्रृंखला का खुलासा होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें