मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर क्षेत्र में एलपीजी की अवैध रिफिलिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में सिलेंडर एवं उपकरण बरामद किए हैं।नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं रामनगर के क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में खताड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की गई। यहां घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बाट तथा ज्वलनशील पदार्थ-डीजल बरामद किया गया। मौके से अमन उर्फ भल्ला (26) एवं शहजाद उर्फ शैजी (23) निवासी खताड़ी रामनगर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3ध्7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी अमित कुमार, गगन भंडारी, संजय सिंह एवं रेशू शामिल रहे। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा आमजन से ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें