मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: अवैध रूप से किराए के मकान में चल रहे नशामुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: अवैध रूप से किराए के मकान में चल रहे नशामुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले के डबवाली शहर में अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केंद्र से 45 नशा पीडि़तों का रेस्क्यू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और डबवाली में अवैध तरीके से नशा मुक्ति केंद्र कर मोटी रकम ऐंठ रहे थे। शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि कमलकांत निवासी गांव डबवाली का एक आवासीय मकान वार्ड कबीर बस्ती डबवाली में स्थित है।यह मकान कमलकांत से हरदीप सिंह व इकबाल सिंह द्वारा किराये पर लिया गया है और वहां उनके द्वारा फर्जी तौर पर बिना अनुमति के एकनूर नशा मुक्ति केंद्र के नाम से नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा था। फर्जी नशा मुक्ति केंद्र में हरियाणा व पंजाब से लगभग 40-45 नशा पीडि़त व्यक्तियों को गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखा गया था। नशे से पीडि़त व्यक्तियों व उनके परिजनों से नशा छुड़ाने के नाम पर मोटी रकम ली जा रही थी।उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पुलिस ने डबवाली शहर में अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया था। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध तरीके से नशा मुक्ति केंद्र चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है और बिना अनुमति के केंद्र खोलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें