मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: अवैध कॉलोनियों में निवेश से बचें: एसडीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर: अवैध कॉलोनियों में निवेश से बचें: एसडीएम

यमुनानगर। यमुनानगर,जगाधरी उपमंडल प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों और अनाधिकृत प्लॉटिंग को लेकर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एसडीएम विश्वनाथ ने स्पष्ट कहा है कि बिना वैधानिक स्वीकृति वाले किसी भी क्षेत्र में संपत्ति खरीदना गंभीर वित्तीय जोखिम को आमंत्रण देना है।गुरुवार काे जारी जानकारी में उन्होंने कहा कि कई मामलों में प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों को गुमराह किया जाता है और बाद में खरीदारों को कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे क्षेत्रों में न तो निर्माण की अनुमति मिलती है और न ही बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित हो पाती हैं। परिणामस्वरूप निवेशित राशि फंसने की आशंका बनी रहती है।एसडीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भूखंड की खरीद से पहले संबंधित विभाग से उसकी स्थिति की पुष्टि अवश्य करें। जिला नगर योजनाकार कार्यालय अथवा नगर निगम से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि संबंधित भूमि अधिकृत कॉलोनी के अंतर्गत आती है या नहीं। उन्होंने कहा कि वैधानिक प्रक्रिया की अनदेखी कर संपत्ति खरीदना भविष्य में विवाद और आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। यदि कोई व्यक्ति नियमों के विपरीत कॉलोनी विकसित करता या अवैध निर्माण करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। उपमंडल प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि जागरूकता ही ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें