मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में आईजी, डीआईजी और एसएसपी ने की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में आईजी, डीआईजी और एसएसपी ने की जांच

रांची। शहर के अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला स्कूल के बाहर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पुलिस के अधिकारी शनिवार को मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।इस मामले को लेकर आईजी अखिलेश झा ने बताया कि आरोपित की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही पुलिस के अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से बात की और सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। स्कूटी सवार युवक के विरुद्ध कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।उल्लेखनीय है कि रांची के कन्या पाठशाला स्कूल के बाहर मनचले बच्चियों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। मनचले सुबह सात बजे से सुनसान गली का फायदा उठाकर उनके साथ गलत हरकत करने की भी कोशिश करते हैं। इस डर से बच्चियों ने स्कूल आना बंद कर दिया है। इस मामले को लेकर स्कूल के शिक्षक थाने भी गये थे लेकिन कोई कारवाई नहीं की गयी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक स्कूटी पर सवार मनचला लड़कियों के साथ कैसे बदसलूकी कर रहा है। मनचलों ने छात्राओं से कहा है कि हम रोज आयेंगे। इससे लड़कियां स्कूल आने से डर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें