मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

पराली जलाने पर 12 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
गुरुग्राम में छठ घाटों पर लगे बटेंंगे तो कटेंगे काे   हाेर्डिंग

FIR against 12 farmers, two farmers arrestedफतेहाबाद। प्रतिबंध के बावजूद धान की पराली जलाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा लगातार एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। पराली जलाने के आरोप में जिला पुलिस ने गुरुवार काे 12 किसानों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब तक 35 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस बारे जाखल पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग अधिकारी सुमेश कुमार ने कहा है कि उपायुक्त द्वारा धान कटाई उपरांत बचे हुए अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। गत दिवस हरसेक द्वारा उन्हें जीपीएस लोकेशन भेजी गई जिसमें गांव शक्करपुरा में किसान द्वारा अपने खेत में आग लगाने की सूचना थी।इस पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि किसान सुरेन्द्र पाल पुत्र काला राम निवासी शक्करपुरा ने अपने खेत में आठ कनाल जमीन पर पराली में आग लगाई हुई थी। इस पर कृषि विभाग की टीम ने इस बारे पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में जाखल पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी संजय सचदेवा की शिकायत पर किसान प्रीतम सिंह पुत्र गुरबक्श सिंह व जीवन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी तलवाड़ी के खिलाफ आठ कनाल जमीन में पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।एक अन्य मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने भट्टूकलां के कृषि विकास अधिकारी विक्रम की शिकायत पर किसान रोशनी पत्नी उमेद सिंह, रामप्रसाद पुत्र बेगराज, उसकी लड़कियों रोशनी, बिमला, मंजू, दर्शना, कमलेश व दो लडक़ों संजय व संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने अपने 16 कनाल खेत में पराली में आग लगाई है। एक अन्य मामले में सदर टोहाना पुलिस ने हरियाणा स्टेट प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड फतेहाबाद के वैज्ञानिक दीपक की शिकायत पर जमालपुर शेखां में रेलवे लाइन के पास घासफूस में आग लगाकर प्रदूषण फैलाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पराली जलाने के मामले में दो किसानों को किया गिरफ्तारप्रतिबंध के बावजूद धान की फसल के अवशेष जलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने दो किसानों को गिरफ्तार किया है। दोनों किसानों को पुलिस द्वारा जमानत पर रिहा किया गया है। पहले मामले में थाना सदर रतिया पुलिस ने 2 नवंबर को एग्रीकल्चर सुपरवाइजर मनदीप सरबटा की शिकायत पर केस दर्ज किया था।आरोप था कि किसान हंसा सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी कलोठा ने उपायुक्त द्वारा फसल अवशेष जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद अपने खेत में तीन कनाल दाे मरले में पराली जलाई है। दूसरे मामले में भूना पुलिस ने तीन नवंबर को कृषि विभाग भूना के एटीएम महेन्द्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार किसान पाल सिंह निवासी मंघेड़ा ने प्रतिबंध के बावजूद अपने खेत में पराली जलाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें