मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा: संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ

ने बढ़ते अपराधी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में पुलिस

अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। राजधानी रांची में

अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म हो गया है ।

उन्होंने कहा कि बिरसा चौक में ज्वेलर्स दुकान में कुछ अज्ञात अपराधियों

द्वारा करीब डेढ करोड रुपए की आभूषण लूट ली और ज्वेलर्स दुकान के संचालक

रामनाथ वर्मा और उनके बेटे ओम वर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया।

सेठ

शनिवार को दिल्ली से रांची पहुंचने पर साकेत नगर हिनू उनके आवास जाकर

उनके परिवार जनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और पारस हॉस्पिटल जाकर

घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा इस

सरकार में अपराधी को खुली छूट मिली हुई है।

इधर एक महीने में कई

लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। आज राजधानी में व्यापारी हो या आमजन

सब में भय व्याप्त है। पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी है। पूरा सिस्टम ध्वस्त

हो गया है। रोज हत्याएं हो रही है। रोज लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा

रहा है। सरकार का प्रशासन पर से अंकुश हट गया है जिसका खामियाजा आम जनता

भुगत रही है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें