मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

झामुमो में हिम्मत है तो हेमंत सोरेन के दिल्ली से रांची भागकर आने का श्वेतपत्र जारी करे : अरुण उरांव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुण उरांव ने आज झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कर्मों से जेल गए हैं। झामुमो को हिम्मत है तो बताए कि मुख्यमंत्री दिल्ली आवास से फरार क्यों हुए। चार्टर्ड प्लेन से गए थे और भगोड़े की तरह भागते-भागते रांची क्यों पहुंचे?

झामुमो को बताना चाहिए कि दिल्ली से रांची भागकर आने के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रूट चार्ट क्या था। कौन-कौन सुरक्षा अधिकारी उनके साथ थे। झामुमो बताए कि आखिर 48 घंटे तक हेमंत सोरेन ने राज्य को किसके भरोसे छोड़ा था। आखिर कौन सी मजबूरी थी कि राज्य की जनता को मुख्यमंत्री के गायब होने की खबर पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि झामुमो अपनी नाकामियों और विफलताओं पर श्वेत पत्र जारी करे। झारखंड में जल, जंगल जमीन की लूट पर श्वेत पत्र जारी करे। महिलाओं के साथ हुए छह हजार से अधिक दुष्कर्म की घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी करे।

उरांव ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को कई बार पत्र लिखकर सचेत भी किया। दोषियों पर कार्रवाई की सलाह दी लेकिन सत्ता के अहंकार में कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई विधि सम्मत कार्रवाई है। लूट और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ही ईडी सीबीआई जैसी संस्थाएं इस देश में काम कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें