मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : ट्रक चालक से लूटपाट करने के चार आरोपित काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : ट्रक चालक से लूटपाट करने के चार आरोपित काबू

जींद। पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के निकट ट्रक चालक से नकदी, मोबाइल फोन तथा दस्तावेज लूटने के चार आरोपितों को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।शहर थाना प्रभारी निरीक्षक पूर्ण दास ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री नगर निवासी अनिल खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक जनवरी देर रात को ट्रक में राजस्थान से पत्थर लेकर आया था। पुरानी एक्सचेंज के निकट चालक फोन कर उससे दुकान को पता पूछ रहा था। जब वह मौके पर पहुंचा तो चार युवक चालक को दबोचे हुए थे। जिन्होंने उससे दस हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन ड्राइविंग लाइसेंस का छीन लिया और बाइक से फरार होए। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सीसी टीवी फूटेज के आधार पर जांच को आगे बढाया तो सैनी रामलीला ग्राउंड निवासी अरमान का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरमान को काबू कर पूछताछ की तो उसके साथियों की पहचान कृष्णा कालोनी निवासी अंशुल, सोमनाथ मंदिर के निकट रहने वाले नीरज तथा अपराही मोहल्ला निवासी सोहिल के रूप में सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना पुलिस पकड़े गए चारो आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें