मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीएसई-आईएससी नतीजे घोषित, उत्तराखंड के सीएम धामी ने मेधावी छात्रों को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईसीएसई-आईएससी नतीजे घोषित, उत्तराखंड के सीएम धामी ने मेधावी छात्रों को दी बधाई

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप पर जारी कर दिए हैं।

आईसीएसई (हाईस्कूल) का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.18 दर्ज किया गया है, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.46 और लड़कों का 98.93 फीसदी रहा। आईएससी (इंटरमीडिएट) में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.13 रहा, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.48 और लड़कों का 98.81 फीसदी दर्ज किया गया।

आईसीएसई-आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 जारी होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म (एक्स) पर एक पोस्ट के जरिए परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, "आईसीएसई की हाईस्कूल एवं आईएससी इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

सीएम धामी आगे लिखते हैं, "आपकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवनशैली और दृढ़ निश्चय का परिणाम है। पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सतत प्रयासों के बल पर आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेंगे तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे।

उन्होंने लिखा, "जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों। असफलता अंत नहीं, बल्कि नए संकल्प और अधिक परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का अवसर होती है। विश्वास रखें, आपका प्रयास अवश्य सफलता में परिवर्तित होगा।"

इस वर्ष सीआईएससीई द्वारा आयोजित दोनों की कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में 4 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। सीआईएससीई ने आईसीएसई (हाईस्कूल) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें