मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

आईएएस राजेश जोगपाल होंगे कुरुक्षेत्र के उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के जिला उपायुक्त सुशील सारवान का तबादला कर दिया है। अब इस पद पर आईएएस राजेश जोगपाल को तैनात किया है।कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेश उनीसपुर की तरफ से निर्वाचन आयोग को दी गई शिकायत में कहा गया था कि आईएएस सुशील सारवान की मां को भाजपा ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र की मुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि इस विधानसभा की सीमा कुरुक्षेत्र जिले की सीमा से लगी हुई है। मुलाना विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा कुरुक्षेत्र जिले से लगता है और कुरुक्षेत्र में भाजपा कैंडिडेट का बेटा डीसी है। ऐसे में वह चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।इस शिकायत के बाद हरियाणा सरकार ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे सुशील सारवान को हटाते हुए आईएएस सोनू भट्ट को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। इस फैसले को कुछ घंटे बाद पलट दिया गया। इसके बाद आईएएस राजेश जोगपाल को कुरुक्षेत्र का उपायुक्त बनाया गया है। जोगपाल हरियाणा सहकारिता विभाग में रजिस्ट्रार कोपरेटिव सोसायटी थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें