मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीएम सैयद रियाज अहमद को कोर्ट से मिली जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-इंटर्नशिप करने वाली छात्राओं ने लगाया था यौन शोषण का आरोपखूंटी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से शैक्षणिक दौरे पर खूंटी आयी एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में खूंटी जेल में बंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी और खूंटी के निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद को कोर्ट ने शनिवार को रिहा कर दिया। छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में खूंटी जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी को एडीजे वन के न्यायालय ने 10 -10 हजार रुपए के दो मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का आदेश सुनाया।उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक दौरे पर खूंटी आयी मंडी की एक छात्रा ने खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद पर यौन उत्पीड़न से संबंधित एक प्राथमिकी खूंटी थाने में चार जुलाई को दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया था और पांच जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल भेजे जाने के दूसरे दिन छह जुलाई को निचली अदालत में आरोपित अधिकारी के वकील की ओर से जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें