योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परंपरा की पहचान है: मंत्री
देहरादून,। वित्त मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग
दिवस पर शुक्रवार को अपने शासकीय आवास पर योग किया। इस मौके पर उन्होंने
प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। अग्रवाल ने कहा
कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिये गर्व की बात है।





