मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

मैं आपकी बेटी और बहन हूं, आपको कभी निराश नहीं करूंगी: यशस्विनी सहाय

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में नेताओं ने पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना

रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन के बाद मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनसभा में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। यहां तक की कांग्रेस के नेता शब्दों की मर्यादा तक लांघते नजर आए। पीएम नरेन्द्र मोदी को मदारी से लेकर यमराज तक की तुलना कर दी । झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में 10 वर्षों से जो पीएम हैं, वह झूठ और जुमला बोलने वाला पीएम है। जब कोरोना काल में झारखंड सरकार अपने मजदूरों को हवाई जहाज से वापस ला रही थी तब यही मोदी कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट पर यमराज की तरह अपनी तस्वीर लगवा रहे थे और लोगों से थाली बजवा रहे थे।

बीजेपी के नेताओं के मुंह से रोजगार की बात शोभा नहीं देता: आलमगीर आलम

ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि रांची में 25 को मतदान होना है यह मतदान का अधिकार संविधान ने हमसभी को दिया है ताकि हम और आप अपने मन से सरकार चुन सके। आमजनता को सोचना होगा कि आपको धोखा देने वाली सरकार को चुनना है अथवा सही सरकार को चुनना है। कंेद्र की सरकार ने किसान के खिलाफ काला कानून बनाया और विरोध करने वाले 700 किसानों की मौत हुई। आज देश में विगत 10 वर्ष में 20 करोड़ नौकरी और रोजगार कितने को मिला भाजपा के नेताओं के मुंह से रोजगार की बात शोभा नहीं देता।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे लड़ेगा झारखंड जीतेगा इंडिया के नारे के साथ भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पीएम मोदी की केंद्र से विदाई की घंटी बज चुकी है, 2024 में न्याय होगा। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अब तो गांव गांव के लोग कहने लगे कि यह आदमी डेंजर हो गया है, संविधान बदलने में लगा है। उन्होंने पीएम मोदी को मदारी कहकर संबोधित किया। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि अब झारखंड की बारी आ रही है, राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन की झोली में डालनी है। झारखंड झारखंडियों का ही रहेगा, बाहरी लोग आपके मसले को लोकसभा में नहीं उठाते हैं। यशस्विनी में बेटी का चेहरा देखिए और 25 मई को वोट वाले दिन जोरदार मतदान करें।

मैं आपकी बेटी और बहन हूं, आपको कभी निराश नहीं करूंगी: यशस्विनी सहाय

रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि कांग्रेस ने 05 न्याय और 25 गारंटी दी है। इसमें नारी सम्मान, युवा सम्मान, जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी, श्रमिक न्याय सबका का जिक्र है। उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिलेगा तो रांची और झारखंड की आवाज दिल्ली में बुलंद करेंगे। मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगी.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें