मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर देहात में झोपड़ी में लगी आग, पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर देहात में झोपड़ी में लगी आग, पांच लोगों की मौत

कानपुर देहात, 12 मार्च । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र के हारामऊ में स्थित बंजारा डेरा में रहने वाले प्रकाश की झोपड़ी में शनिवार आधी रात आग लग गई। इससे माता-पिता और तीन बच्चों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना प्रदान की। मृतकों में सतीश (30), उसकी पत्नी काजल (26), तीन बच्चे सनी (6), संदीप (5) और गुड़िया (3) शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के साथ झोपड़ी में पानी डालना शुरू किया, लेकिन तब तक झोपड़ी जलकर राख हो गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड के साथ जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति आला अधिकारियों के साथ पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का कहना है दुःखद घटना है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें