मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

झोपड़ी में लगी आग से मासूम की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झोपड़ी में लगी आग से मासूम की मौत

हरिद्वार। चंडी घाट पुल के पास गौरीशंकर पार्किंग के समीप देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक पांच साल का बच्चा और माता-पिता झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि झोपड़ी पूरी तरह खाक हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार गौरीशंकर पार्किंग के समीप झोपड़ी में एक परिवार रह रहा था। देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। परिवार गहरी नींद में था, जिससे किसी को आग लगने का तुरंत पता नहीं चल पाया। जब तक आसपास के लोगों ने शोर मचाया और राहत कार्य शुरू किया, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।आग में तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। वहीं पांच वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गया है। माता-पिता भी आग की चपेट में आ गए और उन्हें भी झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर सीओ सिटी शिशुपाल नेगी और थानाध्यक्ष नितेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें