मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : नशेड़ी पति की हैवानियत, सोती हुई पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : नशेड़ी पति की हैवानियत, सोती हुई पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की हत्या

फतेहाबाद। जिले के गांव जांडली खुर्द में शनिवार को एक शख्स द्वारा अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके पर खून से सनी कुल्हाड़ी छोडक़र फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मासूम बच्चे स्कूल से घर लौटे और अपनी मां को लहूलुहान हालत में पड़ा देख चीख पड़े। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सुदेश के रूप में हुई है।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, सुदेश का पति सुखविंद्र सिंह मजदूरी करता है और नशे का बुरी तरह आदी है। शनिवार दोपहर को जब सुखविंद्र घर पहुंचा, तो सुदेश चारपाई पर लेटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि सुखविंद्र ने सोती हुई सुदेश पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर को जब 12 वर्षीय बेटी स्नेहा और 9 वर्षीय बेटा जोशन स्कूल से घर लौटे, तो घर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर मां को खून से लथपथ देख बच्चे जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर जमा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों और मृतका के भाई बलिंद्र के अनुसार, सुखविंद्र और बलिंद्र दो भाई हैं और उनकी शादी एक ही परिवार में हुई थी। सुखविंद्र नशे का आदी था, जिसके कारण घर में अक्सर आर्थिक तंगी रहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। बलिंद्र का कहना है कि अगर हत्या से पहले कोई बहस हुई होती तो पड़ोस में उन्हें आवाज जरूर आती, इसलिए उन्हें शक है कि वारदात तब अंजाम दी गई जब सुदेश सो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी दिव्यांशी सिंगला और भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में किया जाएगा। इस नृशंस हत्याकांड ने दो मासूमों को अनाथ कर दिया है। मां की मौत हो चुकी है और पिता हत्या का आरोपी बनकर पुलिस से भाग रहा है। गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक और गुस्सा है कि नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें