मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

दहेज हत्या में दोषी पति को 14 वर्ष का सश्रम कारावास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा, । दहेज हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला

एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने पति अनवर अंसारी को

भादवि 304 बी तहत दोषी पाते हुए 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सोमवार को

सुनाई। यह मामला वर्ष 2019 का है। इसे लेकर मरकच्चो थाना कांड संख्या

79/19 एवं सत्रवाद 101/19 दर्ज किया गया था।

थाना को दिए आवेदन में

मृतका के पिता याकूब अंसारी ने कहा था कि उसकी पुत्री की शादी 2017 को

अनवर अंसारी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। कुछ दिनों तक वह ससुराल

में ठीक से रही। उसके बाद उसे ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित

किया जाने लगा। पंचायती भी हुई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी बीच उसे एक

पुत्री हुई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आपकी पुत्री की हत्या कर दी गई

है। जानकारी मिलने के बाद वे लोग तुरंत अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे। तो

वहां देखा कि उनकी पुत्री नूरजहां खातून एवं नातिन नेहा परवीन की हत्या कर

कुआं में फेंक दिया गया है।

अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक

एंजेलिना वारला ने किया। इस दौरान सभी 13 गवाहों का परीक्षण कराया गया। लोक

अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को

देखते हुए, न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें