सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
रांची,। रामगढ़ के नेता धनंजय कुमार पुटुस एवं संदीप साहू के
नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल
मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रदेश कार्यालय
में शुक्रवार शाम को आयोजित मिलन कार्यक्रम में मरांडी ने कहा कि देश आज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, परिवारवाद,
तुष्टिकरण के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस
लड़ाई में लगातार देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। लगातार
समर्थन बढ़ रहा है। इसी क्रम में धनंजय कुमार पुटुस, संदीप साहू सहित
सैकड़ों युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा ने दावा किया कि झारखंड की जनता 14 लोकसभा सीट एनडीए के खाते में देगी।





