मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में बढ़ रहा मानव-हाथी संघर्ष, एक हफ्ते में पांच लोग मारे गए, दो हाथी भी मृत पाए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में बढ़ रहा मानव-हाथी संघर्ष, एक हफ्ते में पांच लोग मारे गए, दो हाथी भी मृत पाए गए

रांची। झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में राज्य में हाथियों के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो हाथी भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं।

ताजा घटना में बोकारो जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र स्थित खरकंडा गांव में रविवार देर रात लगभग 11 बजे 15 हाथियों का झुंड घुस आया और घंटों तक उत्पात मचाता रहा।

झुंड ने 45 वर्षीय महिला सांझो देवी को कुचलकर मार डाला। इससे पहले हाथियों ने 25–30 घरों में तोड़फोड़ मचाई। एक घर के बाहर खड़ी कार व टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घरों में रखा अनाज खा गए।

ग्रामीणों ने बताया कि हमले के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झुंड गांव में हजारों-लाखों का नुकसान कर चुका था।

ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

इसी क्षेत्र में एक सप्ताह पहले भी हाथियों के झुंड ने दो युवकों- प्रकाश महतो और चरकू महतो को कुचलकर मार डाला था। यह दुर्घटना तिलैया अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई थी। अंधेरा और जंगल होने के कारण दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला।

रामगढ़ से सटे चतरा जिले में भी पिछले मंगलवार को महुआ पतरा गांव के 43 वर्षीय नकुल उरांव की मौत हाथियों के हमले में हो गई।

रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के लुरूंगी गांव में शनिवार रात जंगली हाथी को भगाने के दौरान 40 वर्षीय किसान छोटन मुंडा को हाथी ने पकड़कर पटक-पटककर मार डाला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह एनएच-75 को जाम कर दिया और मृतक परिवार को सरकारी नौकरी व मुआवजा की मांग की।

बाद में वन विभाग द्वारा 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता देने और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटाया गया। इन घटनाओं के बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले के जुगीनंदा टोला (जगन्नाथपुर) में बीते शुक्रवार को दो मादा हाथियों (एक गर्भवती) के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। शवों से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने सूचना दी।

रेंजर जितेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और दो–तीन दिन पहले मौत होने की आशंका है। खेतों और जंगल में मिले निशान बताते हैं कि हाल के दिनों में हाथियों का झुंड इलाके में भटक रहा था। मृत हथिनियों का पोस्टमार्टम कर लिवर, किडनी और अन्य अंगों का बिसरा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें