मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

एचटेट: रेवाड़ी के 23 परीक्षा केंद्रों पर 14,282 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एचटेट: रेवाड़ी के 23 परीक्षा केंद्रों पर 14,282 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

रेवाड़ी जिले में आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चार और पांच जुलाई को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्टों में कुल 14282 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने गुरूवार काे बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी संबंधित केंद्र अधीक्षकों की होगी।

उपायुक्त ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

चार जुलाई को शाम की शिफ्ट में लेवल-तीन (पीजीटी) की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 5455 अभ्यर्थी शामिल होंगे और दो बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

पांच जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-दाे (टीजीटी) की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 7287 परीक्षार्थी भाग लेंगे। वहीं शाम की शिफ्ट में लेवल-एक (पीआरटी) की परीक्षा होगी, जिसमें 2544 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य सुरक्षा औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। उपायुक्त ने निर्देशों का पालन करने के लिए कहा व उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें