मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में चिकित्सकों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद में चिकित्सकों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

-एसएमओ भर्ती और एसीपी सुधार की मांगजींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार से जिले के चिकित्सकों ने अपनी दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण सुबह उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा, जिससे उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि स्वास्थ्य प्रबंधन ने हडताल को देखते हुए अपनी रणनीति बना ली थी ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो। बावजूद इसके मरीजों को उपचार के लिए भटकते देखा गया। नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर पोस्टमार्टम तक की सेवाएं एनएचएम, आरबीएसके, डेंटल सर्जन, रिटायरमेंट के बाद अनुबंध आधार पर लगे चिकित्सकों को बुला कर ओपीडी चलाने का काम किया गया। जिस उपचार की दरकार थी, वो मरीजों को नही मिल पाया। वहीं सिविल सर्जन ने पहले ही मेडिकल कालेज खानपुर को भी पत्र लिख कर चिकित्सक उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है।हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं प्रदेश संयोजक डा. बिजेंद्र ढांडा ने कहा कि एसएमओ भर्ती में सुधार और एसीपी को लेकर उनकी मांगें हैं। जो काफी समय से सरकार पूरी नहीं कर रही है। सरकार ने यह मांग स्वीकार भी कर ली थी लेकिन आज तक लागू नहीं की हैं। ऐसे में चिकित्सकों को यह कदम उठाना पड़ा है। डा. ढांडा ने कहा कि वह लोग शांतिपूर्वक हड़ताल करेंगे। उनकी यूनियन का कोई भी चिकित्सक काम नहीं करेगा। दूसरे कोई भी चिकित्सक काम करेंगे तो वह एतराज भी नहीं करेंगे। जिस दिन सरकार उनकी मांग पूरी कर देगी, वह हड़ताल खत्म कर देंगे। उनका प्रयास है कि सरकार उनकी मांग पूरी करे और चिकित्सक तुरंत काम पर लौट आएं। सीएमओ डा. सुमन कोहली ने कहा कि हडताल को देखते हुए जरूरत पडऩे पर उनको भी जनहित में सेवाएं देने के लिए बुलाया गया है। मेडिकल कालेज खानुपर को पत्र लिखकर चिकित्सक मांगें गए हैं। चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए व्यवस्था कर दी गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें