मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी। खूंटी-चाईबासा मुख्य मांर्ग एनएच 75ई पर मुरहू थाना क्षेत्र कें पंजाबी कोठी के पास शुक्रवार को आम लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है।दुर्घटना में चालक बाबूलाल रजक और खलासी पिंटू दास गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कें बाद दोनों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक बाबूलाल ने बताया कि वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर से आम लादकर रांची की हरमू मंडी जा रहे थे। उसी दौरान पंजाबी कोठी के पास गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद दोनों घायल पिकअप में ही फंस गए थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुरहू के युवा कांग्रेस नेता शिब्लू खां तत्काल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच चुकी थी। जेसीबी केी मदद से दोनो को बाहर निकालने का प्रयास। जब विफल रहे, तब गैस कटर मंगाया गया, जिसकी मदद से पिकअप को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शिब्लू खां ने घायलों को मुरहू सीएचसी पहुंचाया और वहीं रहकर इलाज में सहायता की। डॉक्टर ने जब उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया, तब शिब्लू खां ने 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें रवाना किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें