मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: ओवरटाइम जारी नहीं किया, रोडवेज कर्मचारी भूख हड़ताल की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिरसा,। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर रोडवेज

कर्मचारियों ने बुधवार को बस स्टैंड पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ

प्रदर्शन किया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए।

यूनियन

नेता मदन लाल ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से

रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2014 से

रोडवेज कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। वर्ष 2014 में

पहली बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सभी रोडवेज कर्मचारियों का

दिवाली बोनस रोक दिया गया, जो अभी तक नहीं मिल रहा है, जिससे रोडवेज

कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।

यूनियन नेता पृथ्वी लाल ने कहा कि

प्रदेश सरकार वर्ष 2018 में किलोमीटर स्कीम की नीति लेकर आई। रोडवेज

कर्मचारियों के विरोध के बावजूद तानाशाही दिखाते हुए किलोमीटर स्कीम लागू

कर दी गई, जिससे रोडवेज को हर दिन घाटा हो रहा है। साथ ही इन बसों में सफाई

व्यवस्था भी बेहतर नहीं है।

पूर्व परिवहन मंत्री मूलचंद

शर्मा द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई आश्वासन दिए गए, लेकिन

मांगें पूरी नहीं की गईं। पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी ने लिखित में

मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद पूर्व

मुख्यमंत्री ने रोडवेज कर्मचारियों से बात करने के लिए समय नहीं दिया।

रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार लगातार रोडवेज कर्मचारियों

का शोषण कर रही है। कर्मचारियों को समय पर ओवरटाइम जारी नहीं किया जाता है।

कई महीनों तक ओवरटाइम बंद रहता है, जिससे ड्राइवरों और कंडक्टरों को

परेशानी होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें