मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर में आईएएस के सीनियर सचिव ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर में आईएएस के सीनियर सचिव ने की आत्महत्या

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में बुधवार को छठी मंजिल से कूदकर एक अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई है। वह आईएएस अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। मीणा लोक निर्माण विभाग में अतिरिक्त सचिव के साथ-साथ हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के एडिशनल चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर का जिम्मा संभाल रहे हैं।गणेश दास अरोड़ा कई महीने से तनाव में थे। करीब दो सप्ताह पहले भी उन्होंने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें बचा लिया। गणेश दास अरोड़ा को इसी साल अक्टूबर में सेवानिवृत्त होना था। उनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। गणेश दास अरोड़ा बुधवार को अपने दफ्तर में रोजाना की भांति छठी मंजिल पर फाइलें निपटाने में लगे हुए थे। दोपहर करीब सवा 12 बजे वह अपने दफ्तर के बाहर बनी लॉबी में आए। काम करते- करते अचानक बिना किसी को कुछ बताए अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। इसके बाद सचिवालय की छठी बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

सचिवालय में तैनात सीआईएसएफ के सुरक्षाबलों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दीं। इसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया। हरियाणा सिविल सचिवालय में यह दूसरी घटना है। इससे करीब एक साल पहले भी कृषि विभाग के एक कर्मचारी ने सचिवालय से कूदकर आत्महत्या की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें