मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

जेल सुधार की दिशा में सात जेल फिलिंग स्टेशन शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेल सुधार की दिशा में सात जेल फिलिंग स्टेशन शुरू

- सुधार के साथ नवाचार कौशल को बढ़ावा दे रही नायब सरकार : डॉ अरविंद शर्मासोनीपत। प्रदेश के जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए आपराधिकगतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। हरियाणा की जेलें अब केवल दंड के स्थाननहीं रहीं, बल्कि सुधार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के केंद्र के रूप में विकसित हो रहीहैं। इसका उद्देश्य यह है कि सजा पूरी करने के बाद बंदी समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनकजीवन जी सकें।रविवारको डॉ. अरविंद शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, नगर निगम मेयर राजीव जैनऔर जेल महानिदेशक आलोक कुमार राय की उपस्थिति में जिला जेल सोनीपत परिसर से सोनीपत,करनाल, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, यमुनानगर और नूंह स्थित जेल परिसरों में स्थापित जेलफिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बंदियों को अच्छे आचरणके आधार पर जेल से बाहर काम के अवसर उपलब्ध कराने की योजना के तहत तत्कालीन मुख्यमंत्रीमनोहर लाल के निर्देश पर कुरुक्षेत्र जेल में पायलट परियोजना के रूप में जेल फिलिंगस्टेशन की शुरुआत की गई थी। परियोजना की सफलता के बाद प्रदेश की 11 जेलों में इस व्यवस्थाको लागू करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत आज सात फिलिंग स्टेशन प्रारंभ किए गए।डॉ अरविंदशर्मा ने बताया कि मार्च 2026 तक नारनौल, भिवानी, सिरसा और झज्जर जेल परिसरों में भीजेल फिलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सही योजना, ईमानदार क्रियान्वयनऔर सार्वजनिक उपक्रमों के सहयोग से जेलों को कौशल विकास और सुधारात्मक गतिविधियों कामजबूत केंद्र बनाया जा सकता है। हरियाणा की जेलें देश की सबसे सुरक्षित और अनुशासितजेलों में शामिल हैं, जहां आधुनिक सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, प्रवेश नियंत्रणप्रणाली और सतत निगरानी के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण रखा गया है।जेलमंत्री ने कहा कि सरकार कैदियों को दंड के साथ मानवीय गरिमा भी प्रदान कर रही है। शिक्षा,नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में हरियाणा की जेलें अग्रणी हैं। इसी माह देश केमुख्य न्यायाधीश द्वारा गुरुग्राम जेल से आईटीआई डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमोंकी शुरुआत की गई, जिसे अन्य प्रदेश भी अपना रहे हैं। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करनाहै कि जेल से बाहर आने के बाद बंदी आत्मनिर्भर बनकर समाज से जुड़ सकें।जेलमहानिदेशक आलोक कुमार राय ने बताया कि प्रदेश की जेलों में गैंगस्टरों को अलग-अलग स्थानोंपर रखा गया है, ताकि उनका नेटवर्क न बन सके। उन्होंने कहा कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्थाके कारण अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, जिससे वे अन्य अपराधों में शामिलन हो सकें। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल ठक्कर, जसबीर दोदवा, इंडियन ऑयल कारपोरेशन केअधिकारी, जेल सलाहकार और जेल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें