मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर, । शहर की महेश्वरी कालोनी में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट

से घर में लगी आग से लाखों रूपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। सूचना

मिलने पर डायल 112 और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग

पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

पंकज

कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी, दो बच्चे और माता पिता घर पर थे। जब आज

सुबह 11 बजे के करीब अचानक से शॉर्ट सर्किट हो गया और तेजी से आग पूरे घर

में फैलती चली गई। घर के सभी सदस्य तुरंत घर से बाहर निकल आए। घटना की

सूचना डायल 112 और अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन की दो गाड़ियों ने

आकर तुरंत आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि घर पर मरम्मत का

काम चल रहा था। आग लगने से घर में रखें सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और

अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि लगभग पांच लाख रूपये

का नुकसान हो गया है।

गांधी नगर पुलिस थाने के जांच अधिकारी जसबीर

सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन की गाडियां मौके पर

पहुंची और अग्निशमन की दो गाड़ियों ने थोडी देर में आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन कर्मियों ने घर में रखें रसोई के दो गैस सिलेंडरों को समय रहते

बाहर निकाल लिया अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था। आग फैलते ही घर के सभी

सदस्य सुरक्षित बाहर निकलकर आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें