मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर अग्रिम बुकिंग के नाम पर की जा रही ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर अग्रिम बुकिंग के नाम पर की जा रही ठगी

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र के एक होटल प्रबंधक ने उनके होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्यटकों से अग्रिम बुकिंग के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले को साइबर सेल को भेजकर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल स्थित स्विस होटल के प्रबंधक प्रशांत पांडे ने कोतवाली में शिकायत दी है कि किसी अराजक तत्व ने उनके होटल की फर्जी वेबसाइट बना ली है और वह अवैध तरीके से उनके होटल में अग्रिम बुकिंग के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहा है। इस कारण कई पर्यटकों के उनके पास फोन आ रहे हैं। इससे उनके होटल की छवि धूमिल हो रही है। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व नगर के मॉल रोड स्थित चन्नी राजा व लेक व्यू आदि कई अन्य होटलों की भी इसी तरह फर्जी वेबसाइट बनाकर अज्ञात साइबर अपराधियों के द्वारा अवैध रूप से अग्रिम बुकिंग के नाम पर ठगी किये जाने के मामले आ चुके हैं, लेकिन पुलिस इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें