मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण सड़क हादसा: डंपर-कार की टक्कर में भाई-बहन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीषण सड़क हादसा: डंपर-कार की टक्कर में भाई-बहन की मौत

नई टिहरी। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालागूंठी के पास सोमवार सुबह डंपर और कार की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चारों सवार वाहन में फंस गए थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गैस कटर समेत रेस्क्यू उपकरणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला।

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे कार संख्या यूके-12-एफ-5035 ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे डंपर संख्या यूके-08सीए-4949 से मालागूंठी के पास उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही ब्यासी चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर कार में फंसे एक पुरुष और तीन महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

थानाध्यक्ष के अनुसार उपचार के दौरान ऋषभ (22) और उनकी बहन रक्षा सेमवाल (24), दोनों निवासी डांग, श्रीनगर की मौत हो गई। सुहानी (20), निवासी कीर्तिनगर और ईशानी (20), निवासी श्रीनगर का एम्स में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

बताया गया है कि मृतक भाई-बहन के पिता सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। रक्षा सेमवाल कीर्तिनगर स्थित अस्पताल में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत थीं, जबकि ऋषभ सिंचाई विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार अभी मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें