मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

देहरादून में कार-ट्रक टक्कर में चार छात्र और दो छात्राओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देहरादून में कार-ट्रक टक्कर में चार छात्र और दो छात्राओं की मौत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में चार छात्र व दो छात्राओं की मौत हो गई। इनमें एक छात्र हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। हादसे में एक अन्य घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।पुलिस के अनुसार, सोमवार देररात ओएनजीसी चौक पर बल्लूपुर की तरफ से आ रही इनोवा कार की कृष्ण नगर चौक की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पांच शव दून अस्पताल और एक शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी अस्पताल पहुंचे।हादसे में कार सवार गुनीत (19) पुत्र तेज प्रकाश सिंह निवासी 10ए साई लोक जीएमएस रोड देहरादून, कुणाल कुकरेजा (23) पुत्र जसवीर कुकरेजा निवासी 359/1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून मूल निवासी चंबा (हिमाचल प्रदेश), नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड, अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी 55/1 20 कावली रोड देहरादून, ऋषभ जैन (24) पुत्र तरुण जैन निवासी राजपुर रोड की मौत हुई है। कार सवार एक अन्य युवक सिद्धेश अग्रवाल (23) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आशियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें