मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार में भीषण सड़क हादसा: पिता और तीन बेटियों की मौत, पत्नी गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार में भीषण सड़क हादसा: पिता और तीन बेटियों की मौत, पत्नी गंभीर

पिकअप और बाइक की टक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा

हिसार। जिले में हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैबीपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति और उसकी तीन मासूम बेटियां शामिल हैं, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पिकअप और बाइक की टक्कर के कारण हुआ। बाइक पर सवार परिवार के पांच सदस्य सोमवार रात प्रभुवाला गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान गैबीपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने मुकेश कुमार और उनकी दो बेटियों को मृत घोषित कर दिया। बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय बेटी दीक्षा की भी मौत हो गई। हादसे में पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

मृतक मुकेश कुमार अपनी पत्नी और तीन बेटियों (उम्र करीब 6 वर्ष, 4 वर्ष और डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक पर सवार थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें