मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के खलारी में खौफनाक वारदात: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची के खलारी में खौफनाक वारदात: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

रांची। रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडीएच कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक सनकी युवक ने एक युवती को गोली मारी और इसके बाद अपने घर पहुंचकर खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है।

घटना सुबह करीब 8.30 बजे केडीएच कॉलोनी मैदान गेट के पास हुई। मृत युवक की पहचान 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वहीं गोली लगने से घायल युवती पायल कुमारी (29) बताई जा रही है, जो केडीएच स्थित ‘राज चिल्ड्रेन स्कूल’ में शिक्षिका है। पायल शुक्रवार सुबह अपने घर से स्कूल जा रही थी, इसी दौरान युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली युवती के गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद युवक कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचा और अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल सीसीएल सेंट्रल अस्पताल, डकरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक सुनील केवट मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला था और खलारी में अपने एक रिश्तेदार भाई के घर रह रहा था।

वहीं घायल युवती के पिता सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के कर्मी हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर एक स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट किया था, जिसमें उसने ऐसा कदम उठाने के कारणों का उल्लेख किया है। वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है। सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इलाके में घटना के बाद से तनाव और दहशत का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें