मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में हनी ट्रैप में फंसा दिव्यांग युवक पैसे लेकर आरोपी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत में हनी ट्रैप में फंसा दिव्यांग युवक पैसे लेकर आरोपी फरार

पानीपत। पानीपत में कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे एक दिव्यांग युवक को एक युवती ने हनीट्रैप में फंसा दिया। युवती उसके सेंटर पर राशन कार्ड बनवाने के बहाने आई और उसका मोबाइल नंबर ले गई। फिर 3 महीने तक उसे कॉल और मैसेज कर डिनर के लिए बुलाती रही।इसी बीच उसने युवक को अपनी बातों में उलझा लिया और उसके बताए प्रीत विहार कालोनी के पते पर पहुंच गया।महिला ने झांसा देकर अवैध संबंध बना लिये। तभी महिला का पति वहां आ धमका और उसने युवक की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली और मारपीट शुरू कर दी व उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मामले को रफा दफा करने के नाम पर 10 लाख रुपए की मांग की। काफी जद्दोहद के बाद दो लाख रुपए में सौदा तय हुआ। आरोपियों में एक व्यक्ति और शामिल रहा, जोकि खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक पर किसी भी हालत में मामले को निपटाने का दबाव बनाता रहा। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि शिकायकर्ता के बताए पते से आरोपी प्रीत विहार कालोनी में किराए पर रह रहे थे जो अब फरार हो चुके है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें