शहर में रही होली की धूम, आम लोगों से लेकर खास लोगों ने भी खेली होली
रांची । धारा 144 लगने के बाद कोविड-19 का अनुपालन करते हुए लोग अपने घरों में ही होली खेला और एक दूसरे को गुलाल,अबीर लगाकर शुभकामनाएं एवं होली की बधाइयां दी। इस मौके पर गली .मोहल्लों में भी होली खेलते नजर आए । एक दूसरे को गुलाल, अबीर भी लगाते हुए दिखे। शांतिपूर्ण तरीके से होली खेला गया। शाम में अपने ही बस्ती में एक दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएं दी। नगर निगम की महापौर आशा लाकड़ा अपने परिवार के साथ घर में होली खेली, तो वहीं उप महापौर संजीव विजयवर्गीय भी अपने परिवार के साथ होली खेलते नजर आए । सीसीआर महिला के पुलिस जवान भी अपने कैंप में एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कई सामाजिक संगठनों में भी सौहार्द और एकता का परिचय देते हुए होली मिलन समारोह अपने घरों में ही किया, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शांति का पैगाम पेश किया।





