मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

होली स्पेशल ट्रेन दो मार्च से साहिबगंज से होकर चलेगी , 26 फरवरी से बुकिंग शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

होली स्पेशल ट्रेन दो मार्च से साहिबगंज से होकर चलेगी , 26 फरवरी से बुकिंग शुरू

रांची, 24 फ़रवरी । रेलवे ने होली में बाहर से लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए साहिबगंज होकर होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। होली स्पेशल ट्रेन दो से 23 मार्च 2023 तक मालदा टाउन और वलसाड के बीच चलेगी। यह जानकारी मालदा डिवीजन से मिली है।

ट्रेन संख्या (09011) वलसाड- मालदा टाउन होली स्पेशल ट्रेन दो से 23 मार्च, 2023 तक चार ट्रिप चलेगी। गुरुवार को वलसाड से यह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या (09012) मालदा टाउन- वलसाड के बीच पांच से 26 मार्च, 2023 तक हर रविवार को 9:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

होली स्पेशल ट्रेन में सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित कोच होंगे। बुकिंग 26 फरवरी से शुरू होगी। यात्री पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। ट्रेन में तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं होगा। ट्रेन के चलने से रेलखंड के यात्रियों को पर्व पर घर वापसी के लिए सुविधा होगी।

दूसरी ओर, दक्षिण पूर्व रेलवे के नारायणगढ़-भद्रक तीहरी लाइन की कमीशनिंग के लिए 25 फरवरी से छह मार्च, 2023 तक प्री-एनआई एवं एनआई का काम किया जाएगा। इससे गोमो एवं बोकारो होकर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें