मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हॉकी लीग 20 अप्रैल से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। रांची के हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 20

साल बाद एक बार फिर से हॉकी रांची लीग शुरू होनेवाली है। इस लीग से उभरते

खिलाड़ियों को अपना कौशल निखारने का मौका मिलेगा। शनिवार से मोरहाबादी

स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लीग शुरू होगी। इसके लिए

तैयारी पूरी कर ली गयी है।

लीग में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं।

इनमें पुरुषों की 12 और महिलाओं की छह टीमें शामिल हैं। इसके लिए हॉकी

रांची की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पुरुषों की टीम को दो

अलग-अलग पूल में रखा गया है। लीग का पहला चरण 26 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद

30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग रांची में होगी, जो 10 मई तक

चलेगी। इस टूर्नामेंट के बाद हॉकी रांची लीग का दूसरा चरण शुरू होगा।

हालांकि दूसरे चरण की तिथियों की घोषणा नौ मई के बाद की जायेगी।प्रतिदिन दो

मैच खेले जायेंगे। शनिवार को दोपहर दो बजे से पुरुष वर्ग के पहले मैच में

बापू क्लब व रेलवे की टीम आमने-सामने होगी। वहीं, शाम चार बजे से महिला

वर्ग के मुकाबले में सुपर क्वीन वीमेन क्लब का सामना साइ रांची से होगा।

ये टीमें लेंगी हिस्सा

पुरुष वर्ग

पूल ए : बापू क्लब, फगुआ इलेवन, इंडोर हॉकी, एजी झारखंड, प्रभात तारा स्कूल धुर्वा व रेलवे.

पूल बी : एनटीएचए जमशेदपुर, हॉकी गुमला, झारखंड इलेवन, हुलहुंडू ब्रदर्स, सिनी खूंटी व जादुर अखाड़ा खूंटी.

महिला

वर्ग : सुपर क्वीन वीमेन क्लब, हॉकी गुमला, सीएम स्कूल एक्सीलेंस बरियातू,

सिनी खूंटी, न्यू राइजिंग स्टार हुलहुंडू और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया

(साइ) रांची की टीमें भाग ले रही हैं।

सभी जिला संघों को 10-10 लाख देगा हॉकी झारखंड

दूसरी

ओर, हॉकी झारखंड की गांवों और छोटे शहरों में हॉकी को बढ़ावा देने की

योजना है। इसके लिए हॉकी झारखंड की ओर से सभी जिला संघों को 10-10 लाख

रुपये अनुदान और हॉकी किट दिये जाने की योजना है।

30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग

हॉकी

झारखंड की मेजबानी में रांची में 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी

लीग होगी। 10 मई तक चलनेवाली लीग में हॉकी झारखंड समेत आठ राज्यों हॉकी

हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम,

मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की टीमें भाग लेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें