मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ के बाद 28 मुकदमों में हिस्ट्रीशीटर सोनू गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुठभेड़ के बाद 28 मुकदमों में हिस्ट्रीशीटर सोनू गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराध शाखा सेक्टर-85 और अपराध शाखा सेंट्रल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरों में चोरी की वारदातों में वांछित हिस्ट्रीशीटर सोनू को पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। मुठभेड़ गुरुवार की अल सुबह आईएमटी से मच्छगर जाने वाले रास्ते पर हुई।

जवाबी कार्रवाई में आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर टीम आरोपित को पकडऩे पहुंची थी। इस दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर चार फायर किए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित थाना पल्ला क्षेत्र में घरों में चोरी की वारदातों के मामलों में वांछित चल रहा था। उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के नोएडा में गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न अपराधों से संबंधित 28 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है और उससे चोरी की अन्य वारदातों समेत उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें