मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

चुटिया में ऐतिहासिक फग डोल जतरा 26 मार्च को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । चुटिया में होली पर ऐतिहासिक फग डोल जतरा 26 मार्च को

दोपहर दो बजे से अपर चुटिया स्थित श्रीराम मंदिर डोल जतरा मैदान में आयोजित

किया गया है। संरक्षक विजय कुमार साहु ने शनिवार को बताया कि परंपरा

अनुसार होलिका दहन अन्य स्थानों से एक दिन पूर्व 23 मार्च को रात 10 बजे

जतरा मैदान में की जाएगी।

ग्राम पाहन द्वारा फगुआ काटा जाता है।

उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक फग डोल चुटिया में वृंदावन की तर्ज पर यहां

होली मनाई जाती है। होली के दिन सुबह से दोपहर एक बजे तक लोग गीला रंग

एक-दूसरे को डालते हैं फिर एक बजे के बाद सभी स्नान कर नए वस्त्र धारण कर

परिवार के संग मेला स्थल में आते हैं, जहां प्राचीन श्री राम मंदिर से

भगवान की विग्रह को डोली से सजा कर राम चबूतरा में लाया जाता है।

सर्वप्रथम

लोग भगवान को अबीर चढ़ाते हैं, फिर बड़े बुजुर्गों के पैर में अबीर डाल कर

आशीर्वाद लेते हैं। शाम में चुटिया के अन्य प्राचीन मंदिर लोअर चुटिया

राधा कृष्णा मंदिर, साहु टोली श्रीराम मंदिर से भगवान के विग्रहों को डोली

में सजा कर लोग अपर चुटिया डोल जतरा मैदान आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें