मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : रोडवेज कर्मचारियों ने रोका बसों का संचालन, धरना देकर की नारेबाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार : रोडवेज कर्मचारियों ने रोका बसों का संचालन, धरना देकर की नारेबाजी

हिसार। अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के हल के लिए पिछले 56 दिनों से धरना दे रहे रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह से अपनी दो दिवसीय हड़ताल शुुरू कर दी है। इसके तहत हिसार डिपो की बसों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

हालांकि प्रशासनिक अधिकारी बातचीत का प्रयास कर रहे हैं। राज्य परिवहन के हिसार डिपो में पिछले 56 दिनों आंदोलनरत कर्मचारियों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार तड़के सवा तीन बजे से बसों का संचालन रोक दिया। इसके बाद की सभी सेवाएं बंद है।

राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी हिसार पहुंच चुके हैं। उनके आने के बाद जहां बातचीत की संभावना बन रही है, वहीं बातचीत सिरे न चढ़ने पर आंदोलन अन्य डिपुओं में भी फैल सकता है। हालांकि निजी बसों एवं अन्य डिपुओं की बसों का आवागमन सुचारू है, जिस कारण यात्रियों को कोई खास परेशानी नहीं हो रही है।

इससे पहले गुरुवार सांय रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का नाइट संचालन बंद कर दिया था। कर्मचारियों ने रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय के आगे पड़ाव डाल दिया और ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, नाइट संचालन तो बंद रखेंगे ही।

रोडवेज कर्मचारी सांझा संघर्ष समिति ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार दिन में महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान महाप्रबंधक राहुल मित्तल कार्यालय में नहीं आए। शाम होते होते कर्मचारियों ने बसों का नाइट संचालन रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद महाप्रबंधक कार्यालय में आए और सांझा संघर्ष समिति को वार्ता के लिए बुलाया।

पहले दौर की वार्ता विफल रही और कर्मचारियों ने नाइट संचालन बंद रखने व दो दिन की हड़ताल का फैसला लागू करने की बात कही। उधर, रोडवेज प्रशासन ने दो दिन हड़ताल को देखते हुए विभिन्न शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यातायात प्रबंधक प्रीतम कुमार को हड़ताल के दृष्टिगत ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है। वे बसों का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें