मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार हत्याकांड: अल्टीमेटम के आखिरी दिन पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हिसार हत्याकांड: अल्टीमेटम के आखिरी दिन पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

हिसार। जिले के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खाप पंचायतों और किसान संगठनों की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए 13 अगस्त के अल्टीमेटम के आखिरी दिन पुलिस ने बुधवार देर रात भाटला निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और उसके साथी सिंघवा राघो निवासी साहिल को काबू किया है।

हालांकि, पुलिस ने अभी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जगह का खुलासा नहीं किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या छह हो गई है। वहीं, हत्याकांड का मुख्य आरोपी सूर्यनगर निवासी रमेश शर्मा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रमेश शर्मा की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिसार सिद्धांत जैन के मार्गदर्शन में 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

ये टीमें हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। 10 टीमों ने कई राज्यों में दी दबिश जीवन कुंडू हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर रखी है। 10 विशेष टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने सभी वांछित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है, ताकि कोई आरोपी देश से बाहर भागकर कानून के शिकंजे से बच न सके।

पुलिस द्वारा आरोपियों की गतिविधियों और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अल्टीमेटम के आखिरी दिन हुई गिरफ्तारी जीवन कुंडू हत्याकांड मामले में खाप पंचायतें व किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। संगठनों ने पुलिस को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था। इसी बीच हिसार में चल रहे धरने में किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे। अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले दो आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और साहिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है।

पुलिस अब मुख्य आरोपी रमेश शर्मा समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आरोपी पर 50 हजार का इनाम पुलिस ने पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पीड़ित को व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा पीड़ित के निवास स्थान पर भी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। पीड़ित परिवार की सहायता और पुनर्वास के उद्देश्य से रोजगार उपलब्ध करवाने के संबंध में भी आवेदन किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें